MP News: अंतरजातीय विवाह मामले में आदिवासी समाज ने तय किए नियम, देना पड़ेगा भारी भरकम जुर्माना

MP News: बड़वानी जिले में आदिवासी बैठक में लिए गए निर्णय चारों तरफ चर्चा में बने हुए हैं. इस बैठक में आदिवासी समाज ने तय किया गया है कि इंटर कास्ट मैरेज किए जाने पर 5 लाख रु का जुर्माना लिया जाएगा.

ADVERTISEMENT

आदिवासी समाज ने लिया फैसला
आदिवासी समाज ने लिया फैसला
google news

MP News: बड़वानी जिले में आदिवासी बैठक में लिए गए निर्णय चारों तरफ चर्चा में बने हुए हैं. इस बैठक में आदिवासी समाज ने तय किया गया है कि इंटर कास्ट मैरेज किए जाने पर 5 लाख रु का जुर्माना लिया जाएगा. इस बैठक में करीब 45 पंचायतों के 110 गांवो की बैठक का आयेाजन किया गया. इस बैठक में पटेल, पुजारा, वारती, पंच-सरपंच,जनपद सदस्य, चौकीदार, गांव डाहला शामिल हुए. आदिवासी समाज के प्रमुखों ने निर्णयों को पार्टी के थाना प्रभारी को भी लिखित रूप में सूचित किया है.