16वीं विधानसभा का पहला सत्र, इस बार नहीं दिखेंगे बीजेपी-कांग्रेस के ये कद्दावर नेता

नवनिर्वाचित विधानसभा का पहला सत्र 18 दिसंबर से शुरू होने जा रहा है. 16वीं विधानसभा में कई अलग चीजें देखने को मिलेंगी. विधानसभा का चार दिवसीय सत्र होगा, जिस दौरान नवनिर्वाचित सदस्य शपथ लेंगे और सदन के अन्य आवश्यक कामकाज निपटाए जाएंगे.

ADVERTISEMENT

first session of madhya pradesh 16th Assembly, MP News, Madhya Pradesh, Vidhansabha Satra, MP Politics News, मध्य प्रदेश विधानसभा, एमपी न्यूज
first session of madhya pradesh 16th Assembly, MP News, Madhya Pradesh, Vidhansabha Satra, MP Politics News, मध्य प्रदेश विधानसभा, एमपी न्यूज
google news

Madhya Pradesh 16th Assembly: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव संपन्न हो चुके हैं. मोहन यादव को मुख्यमंत्री, वहीं जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला को डिप्टी सीएम बनाया गया है. नवनिर्वाचित विधानसभा का पहला सत्र 18 दिसंबर से शुरू होने जा रहा है. 16वीं विधानसभा में कई अलग चीजें देखने को मिलेंगी. केंद्रीय मंत्री रहे नरेंद्र सिंह तोमर विधानसभा अध्यक्ष की कुर्सी पर दिखाई देंगे. इस बार भाजपा-कांग्रेस के कई कद्दावर नेता इस विधानसभा में नहीं दिखाई देंगे.