MP में बाढ़ का तांडव! खेतों में मिलीं ताऊ-भतीजे की लाशें, दिल दहला देने वाली तस्वीरें सामने
मध्यप्रदेश में भारी बारिश और बाढ़ ने श्योपुर में तबाही मचाई है. बाढ़ का पानी उतरने के बाद एक खेत में ताऊ और भतीजे के शव एक-दूसरे से लिपटे हुए मिले, जिससे इलाके में मातम पसर गया है.
ADVERTISEMENT

बाढ़ में डूबे चाचा-भतीजा
मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले में पिछले 72 घंटों से हो रही बारिश का दौर अब थम गया है. वहीं बारिश रुकने के साथ ही नदियों का जलस्तर और बाढ़ का पानी भी कम होने लगा है. इस बीच एक ऐसा मामला सामने आया जिसने सबको चौंका दिया है. दरअसल इस जिले के एक खेत में बाढ़ का पानी उतरने के बाद वहां ताऊ और भतीजे का शव मिला. दोनों के शव एक-दूसरे से लिपटे हुए थे.