CM शिवराज के प्रोग्राम में बेटे से हुए दुर्व्यवहार पर वन मंत्री का चढ़ा पारा, एसपी को दे डाली धमकी

MP News: खंडवा में मंगलवार की शाम को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जिस मंच से महिलाओं को सम्मान दिलाने की बात कर रहे थे, उसी मंच पर उनके मंत्रिमंडल के सहयोगी विजय शाह और अन्य जनप्रितिनिधि अपमान का घूंट पीकर बैठे रहे. वज़ह थी मंत्री पुत्र और अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ पुलिस द्वारा मंच पर […]

ADVERTISEMENT

NewsTak
google news

MP News: खंडवा में मंगलवार की शाम को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जिस मंच से महिलाओं को सम्मान दिलाने की बात कर रहे थे, उसी मंच पर उनके मंत्रिमंडल के सहयोगी विजय शाह और अन्य जनप्रितिनिधि अपमान का घूंट पीकर बैठे रहे. वज़ह थी मंत्री पुत्र और अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ पुलिस द्वारा मंच पर चढ़ने को लेकर की गई अभद्रता. विजय शाह का पारा तो इस कदर चढ़ा कि उन्होंने नवागत एसपी सत्येंद्र शुक्ला को खुले तौर पर धमकी दे डाली. उन्होंने कहा कि ऐसे में एसपी यहां ज्यादा दिन नहीं टिक पाएंगे. वहीं, प्रशासन का कहना है कि मंत्री के बेटे को पहचान नहीं पाए.