पूर्व CM दिग्विजय का जनता से सवाल 'बैलेट पेपर से चुनाव होना चाहिए या EVM से?' फिर मिला चौंकाने वाला जवाब

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने लोगों से पूछा कि आप सब बैलेट पेपर से लोकसभा चुनाव कराना चाहते हैं या मशीन से? इस पर भीड़ ने चौंकाने वाला जवाब दिया.

ADVERTISEMENT

Digvijay Singh
Digvijay Singh
Google CTA

Lok Sabha Election 2024: मध्य प्रदेश भर में लोकसभा चुनाव से पहले सियासत गर्माई हुई है. एक तरफ जहां बीजेपी 29 सीटों को जीतने तो वहीं कांग्रेस दूसरी तरफ अपनी खोई हुई जमीन पाने की कोशिश में लगी हुई है. प्रदेश में कांग्रेस ने अपने कई दिग्गज नेताओं को चुनावी मैदान में उतारा है. जिनमें पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को राजगढ़ लोकसभा सीट से प्रत्याशी बनाया गया है. बीते दिन पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भी अपने क्षेत्र में लोगों से वोट मांगने पहुंचे. उन्होंने भरी सभा में एक बार फिर EVM को लेकर बड़ा सवाल कर दिया.