दतिया में BJP की हार से खुश हुआ पूर्व टीआई कांग्रेस में शामिल, नरोत्तम मिश्रा का नाम लेकर लगाए आरोप
पूर्व टीआई शेर सिंह बड़ोनिया ने दतिया में कांग्रेस का दामन थाम लिया है और मंच से ही पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा पर उन्हें गलत तरीके से नौकरी से निकालने के गंभीर आरोप लगाए हैं.
ADVERTISEMENT

कांग्रेस में शामिल
मध्य प्रदेश में चुनावी नतीजों के बाद भी सियासी बयानबाजी और राजनीतिक हलचल थमने का नाम नहीं ले रही है. दतिया में आयोजित कांग्रेस के एक बड़े सम्मान समारोह में पूर्व टीआई शेर सिंह बड़ोनिया ने कांग्रेस पार्टी की औपचारिक सदस्यता ले ली. मंच पर कांग्रेस का हाथ थामते ही उन्होंने पूर्व गृह मंत्री और भाजपा नेता डॉ. नरोत्तम मिश्रा पर सीधा राजनीतिक हमला बोला.
