बुंदेलखंड से लेकर कमलनाथ के गढ़ महाकौशल तक कांग्रेस को जबरदस्त बढ़त, इस सर्वे ने दी BJP को टेंशन

MP Election 2023: मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनावों का ऐलान हो चुका है. 17 नवंबर को मतदान होगा और 3 दिसंबर को मतगणना और रिजल्ट घोषित किए जाएंगे. इस बीच एबीपी न्यूज- सी वोटर का ओपिनियन पोल सामने आ गया है. जिसमें बताया जा रहा है कि बुंदेलखंड, विंध्य और महाकौशल के इलाके में कांग्रेस जबरदस्त […]

ADVERTISEMENT

Bundelkhand, Mahakaushal, MP Election 2023, Madhya Pradesh Assembly Election, ABP News-C Voter Opinion Poll
Bundelkhand, Mahakaushal, MP Election 2023, Madhya Pradesh Assembly Election, ABP News-C Voter Opinion Poll
Google CTA

MP Election 2023: मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनावों का ऐलान हो चुका है. 17 नवंबर को मतदान होगा और 3 दिसंबर को मतगणना और रिजल्ट घोषित किए जाएंगे. इस बीच एबीपी न्यूज- सी वोटर का ओपिनियन पोल सामने आ गया है. जिसमें बताया जा रहा है कि बुंदेलखंड, विंध्य और महाकौशल के इलाके में कांग्रेस जबरदस्त बढ़त बना रही है. बीजेपी इन इलाकों में कांग्रेस से पिछड़ रही है. ऐसे में कमलनाथ कहीं न कही सीएम शिवराज सिंह चौहान को इन इलाकों में मात देते हुए दिखाई दे रहे हैं.

इस ओपिनियन पोल में बताया है कि बुंदेलखंड और विंध्य को मिलाकर बघेलखंड में कांग्रेस को 35 से 39 सीटें मिल सकती हैं तो वहीं बीजेपी के खाते में 17 से 21 सीटें ही आने का अनुमान लगाया गया है. वोट प्रतिशत के लिहाज से दोनों पार्टियों में ज्यादा अंतर नहीं है. कांग्रेस को 45 प्रतिशत और बीजेपी को 41 प्रतिशत वोट शेयर इस इलाके में मिल सकता है.

इसी तरह कमलनाथ के गढ़ महाकौशल के इलाके में कांग्रेस को 21 से 25 सीटें और बीजेपी को 17 से 21 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है. वोट प्रतिशत के लिहाज से देखें तो दोनों के बीच कांटे की टक्कर है. कांग्रेस को जहां 45 प्रतिशत वोट शेयर मिल सकता है तो वहीं बीजेपी को भी 44 प्रतिशत वोट प्रतिशत मिल सकता है.

बीजेपी के लिए बढ़ रही टेंशन

जिस तरह से यह ओपिनियन पोल महाकौशल और बघेलखंड के इलाके में कांग्रेस को बढ़त मिलते हुए दिखा रहा है, उससे जाहिर है कि बीजेपी के लिए इन इलाकों की सीटों पर काफी कड़ी टक्कर कांग्रेस से मिल सकती है. ये वे इलाके हैं जहां पर आदिवासी वोटर और ओबीसी मतदाता निर्णायक भूमिका में हैं. ऐसे में राहुल गांधी द्वारा मध्यप्रदेश में चला गया ओबीसी कार्ड, जिसमें उन्होंने ओबीसी मतदाताओं की संख्या जानने के लिए जातिगत मतगणना कराने का ऐलान किया था, उससे कहीं न कहीं कांग्रेस को फायदा मिलता दिख रहा है.

हालांकि बीजेपी की लाड़ली बहना योजना सहित कई अन्य योजनाओं ने बुंदेलखंड और महाकौशल के ग्रामीण इलाकों में महिलाओं के बीच बीजेपी को बढ़त बनाने का मौका दिया है. अब देखना होगा इन इलाकों में जनता किसके वादों और गारंटी पर ज्यादा यकीन दिखाती है. इसके लिए 3 दिसंबर तक इंतजार करना होगा. रिजल्ट भी तभी सामने आएंगे.

ये भी पढ़ें- भोपाल रीजन में कौन कितना मजबूत? कांग्रेस या फिर BJP, किसे मिल रही कितनी सीटें? जानें