MP: भोपाल में एयरपोर्ट रोड पर कार की खिड़की से बाहर हवा में लड़कियों का ऐसा स्टंट देख रह जाएंगे भौचक्के
Bhopal Girls Stunt Video: भोपाल का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें लड़कियां कार की खिड़की से बाहर निकलकर डांस करती नजर आ रही हैं. वहीं, एक और वीडियो सामने आया है, जिसकी लंबाई 30 सेकंड है. दोनों वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं.
ADVERTISEMENT

भोपाल में कार की खिड़की से लड़कियों का स्टंट वायरल.
▌
न्यूज़ हाइलाइट्स
भोपाल में लड़कियां कार की खिड़की से बाहर निकलकर स्टंट करती नजर आ रही हैं
लड़कियों के इस खतरनाक स्टंट का वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस ने जांच शुरू की
Girls Stunt in Car Viral Video: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक चलती कार की खिड़की से बाहर निकलकर दो लड़कियों के स्टंट का वीडियो वायरल हो गया है. यह घटना भोपाल के एयरपोर्ट रोड की है, जहां रात के समय दो लड़कियां एक तेज़ रफ्तार कार की खिड़की से झूमती हुई नजर आईं. पीछे आ रहे राहगीरों ने इस खतरनाक स्टंट को अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया और वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया, जहां यह तेजी से वायरल हो गया.