लुटेरी लड़कियाें ने युवक को घेरकर मारा झपट्टा, फिर कर डाला ऐसा कांड कि लोग देखते रह गए…
Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के गुना में लुटेरी लड़कियों की एक गैंग सक्रिय हो गई है. ये लुटेरी लड़कियाें ने एक युवक को निशाना बनाया और राह चलते उस पर झपट्टा मारकर डेढ़ तोले की सोने की चेन लूट ली और फरार हो गईं.
ADVERTISEMENT

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के गुना में लुटेरी लड़कियों की एक गैंग सक्रिय हो गई है. ये लुटेरी लड़कियाें ने एक युवक को निशाना बनाया और राह चलते उस पर झपट्टा मारकर डेढ़ तोले की सोने की चेन लूट ली और फरार हो गईं. यह सब कुछ उस समय हुआ, जब रोड में राहगीर निकल रहे थे और खास बात ये रही कि जिस जगह लूटपाट की घटना को अंजाम दिया गया था. उससे कुछ ही दूरी पर बीजेपी विधायक पन्नालाल शाक्य का घर है.
बदमाश लुटेरी लड़कियों की करतूत CCTV में कैद हो गई है. पुलिस ने इस आधार पर आरोपी युवतियों पर FIR दर्ज की गई है. एक युवक पर भी FIR हुई है. रचना रजक, मनीषा रजक और राहुल नाम के युवक पर केस दर्ज कराया गया है. इन लोगों ने गैंग बनाकर लूटपाट की थी. हालांकि जिस वक्त लड़कियां युवक उत्तम यादव के साथ घटना को अंजाम दे रहीं थीं, उस वक्त आसपास खड़े लोग तमाशबीन बनकर तमाशा देख रहे थे.
देखें CCTV वीडियो
Loading the player...
हाथ और पीठ में महिलाओं ने काटा, फिर
लड़कियों ने उत्तम यादव के साथ मारपीट करते हुए उसकी हाथ और पीठ में दांतों से काट लिया. पीड़ित युवक ने एक लड़की का हाथ पकड़ लिया लेकिन लड़की ने युवक के हाथ को दांतों से काट लिया और फरार हो गई. इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई. युवक के गले में नाखून के निशान हैं. घटनास्थल पर पहुंची सिटी कोतवाली पुलिस ने CCTV फुटेज चेक किये हैं. पीड़ित युवक उत्तम यादव के बयान दर्ज किए गए हैं.
ये भी पढ़ें: Valentine Day पर प्रेमिका के बुलावे पर उसके घर जाना प्रेमी को पड़ा भारी, पकड़ा गया और फिर…
दो लुटेरी लड़कियों के साथ एक युवक भी
पीड़ित युवक ने बताया कि उसके ऊपर अचानक हमला किया गया. दो युवतियों के साथ एक लड़का भी मौजूद था. लड़कियों ने मारपीट की और दांतों से काट लिया. डेढ़ तोले की सोने की चेन भी लूट ली. इस मामले में फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है. लेकिन जिस तरह से लुटेरी लड़कियों की गैंग ने लूटपाट की घटना को अंजाम दिया वो बेहद चौंकाने वाला था. फिलहाल इस वारदात से इलाके में दहशत का माहौल है.
