गोपाल भार्गव का बीजेपी पन्ना प्रमुखों के लिए बड़ा ऐलान, देंगे सबको मोटरसाइकिल बशर्ते करना होगा ये काम

बीजेपी के सीनियर लीडर और रहली से विधायक गोपाल भार्गव ने ऐलान कर दिया है कि वे हर उस पन्ना प्रमुख को मोटर साइकिल देंगे, जो अपने इलाके में वोटिंग प्रतिशत को ऊंचाई पर ले जाएगा.

ADVERTISEMENT

Gopal Bhargava, Former Minister Gopal Bhargava
Gopal Bhargava, Former Minister Gopal Bhargava
google news

Gopal Bhargava Big Announcement: मध्य प्रदेश में दूसरे चरण में कम मतदान से चुनाव आयोग से लेकर राजनीतिक दलों की चिंता बढ़ा दी है. इस बीच भाजपा के पूर्व मंत्री और विधायक गोपाल भार्गव ने पन्ना प्रमुखों को 100 प्रतिशत वोटिंग कराने पर बड़ा ऑफर दिया है. गोपाल भार्गव ने ऐलान किया है कि यदि उनके क्षेत्र के पन्ना प्रभारी अपने इलाके में 100 प्रतिशत मतदान करा लेंगे तो उनको पुरस्कार स्वरूप मोटरसाइकिल इनाम में देंगे. इसका वीडियो भी गोपाल भार्गव ने सोशल मीडिया पर जारी किया है.