BJP के कद्दावर नेता के पोते विवेक जाटव को छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में कोर्ट ने सुनाई सजा!

MP Crime News: कॉलेज छात्रा के घर जाकर तलवार से हमला करने और एसिड अटैक की धमकी देने के मामले में कोर्ट ने सजा सुनाई है. 4500 रुपये का जुर्माना भी लगाया है.

ADVERTISEMENT

मध्य प्रदेश में पूर्व विधायक के पोते को छह साल की सजा.
मध्य प्रदेश में पूर्व विधायक के पोते को छह साल की सजा.
google news

MP News: ताकत जाने के बाद ही गुना से पूर्व बीजेपी विधायक की मुश्किलें बढ़ने लगी हैं. पूर्व विधायक गोपीलाल जाटव के पोते विवेक जाटव को कोर्ट ने सजा सुनाई है. साल 2019 में विवेक के खिलाफ एक कॉलेज छात्रा ने प्रकरण दर्ज कराया था. छात्रा जब कॉलेज से लौट रही थी. उस वक्त आरोपी ने रास्ता रोककर एसिड अटैक की धमकी दी थी. उस वक्त पीड़िता ने पुलिस से गुहार भी लगाई थी लेकिन राजनीतिक रसूख के कारण आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो पाई जिससे विवेक के हौसले बुलंद हो गए थे.