MP: 7.5 लाख सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी! रक्षाबंधन के पहले CM ने दिया ये तोहफा

DA Arrear In MP: मध्य प्रदेश के सरकारी कर्मचारी और अधिकारियों के लिए बड़ी खुशखबरी है.  लाड़ली बहनों के बाद सीएम मोहन यादव ने मध्य प्रदेश के साढ़े 7 लाख सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों को रक्षाबंधन के पहले बड़ा तोहफा दिया है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
google news

न्यूज़ हाइलाइट्स

point

सरकारी कर्मचारी और अधिकारियों के लिए बड़ी खुशखबरी है.  

point

CM ने साढ़े 7 लाख सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों को रक्षाबंधन के पहले बड़ा तोहफा दिया है.

DA Arrear In MP: मध्य प्रदेश के सरकारी कर्मचारी और अधिकारियों के लिए बड़ी खुशखबरी है. लाड़ली बहनों के बाद सीएम मोहन यादव (CM M Ohan Yadav) ने मध्य प्रदेश के साढ़े 7 लाख सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों को रक्षाबंधन के पहले बड़ा तोहफा दिया है. दरअसल, एमपी के सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों को महंगाई भत्ते (DA) के एरियर की पहली किस्त रक्षाबंधन के पहले दे दी जाएगी. एरियर की राशि सैलरी से अलग कर्मचारियों के बैंक खातों में डाली जाएगी.