किसान परिवार में जन्में, गांव के स्कूल से की पढ़ाई...फिर 3 दोस्तों के साथ मिलकर खड़ी कर दी 70 हजार करोड़ की कंपनी
Lalit Kesari Success Story: Groww ऐप ने हाल ही अपना IPO लॉन्च किया है. इस समय मार्किट में कंपनी की वैल्यू लगभग 70 हजार करोड़ रुपये बताई जा रही है. ऐसे में चलिए जानते हैं एक किसान परिवार में जन्में ललित केशरे ने तीन दोस्तों के साथ मिलकर कैसे Groww ऐप को एक बड़ा ब्रोकिंग फर्म बनाया.
ADVERTISEMENT

Lalit Keshre, Co-Founder, Groww
Groww App Founder Story: अगर आप म्यूचल फंड्स या फिर स्टॉक में इन्वेस्ट करते हैं तो आपने Groww ऐप का नाम जरूर सुना होगा. ये ऐप आजकल काफी चर्चाओं में है. दरअसल, Groww ऐप ने हाल में ही अपना IPO लॉन्च किया है. इस ऐप की शुरुआत मध्य प्रदेश के खरगोन में एक किसान परिवार में जन्में ललित केशरे ने की. इसके लिए ललित ने पहले अपनी नौकरी छोड़ी और पर फिर लग गए अपना सपना पूरा करने में. देखते ही देखते आज उनका उनका ऐप एक बड़ी ब्रोकिंग फर्म बन चुकी है. आज उनकी कंपनी की वैल्यू लगभग 70 हजार करोड़ रुपये है.