गुना: होटल में पुलिस ने मारा छापा! लड़कियों संग आपत्तिजनक हालात में मिले नेता जी, मचा हड़कंप

Guna News: मध्य प्रदेश के गुना जिले के चाचौड़ा में 'होटल राज पैलेस' पर पुलिस ने अनैतिक गतिविधियों की सूचना मिलने पर छापा मारा. कार्रवाई के दौरान ब्यावरा के कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष राहुल दांगी समेत तीन युवक और युवतियां पकड़े गए. पुलिस ने बिना आईडी कमरा देने पर मैनेजर को भी आरोपी बनाया है.

ADVERTISEMENT

चाचौड़ा के 'राज पैलेस' होटल पर पड़ा पुलिस का छापा,
Guna News
Google CTA

Guna Hotel Raj Palace Raid News: Guna Hotel Raj Palace Raid News: मध्य प्रदेश के गुना जिले के चाचौड़ा (बीनागंज) स्थित होटल राज पैलेस में शनिवार शाम पुलिस ने अचानक छापा मारा. पुलिस को होटल में संदिग्ध गतिविधियां होने की सूचना मिली थी. छापेमारी के दौरान ब्यावरा के कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष राहुल दांगी समेत तीन युवक और तीन युवतियां संदिग्ध हालत में मिलीं. पुलिस ने होटल के सीसीटीवी फुटेज भी जब्त कर लिए हैं और मामले की जांच शुरू कर दी है. दरअसल, पुलिस को खबर मिली थी कि मनोहर थाना रोड स्थित होटल राज पैलेस में कुछ युवक-युवतियां ठहरे हुए हैं और वहां संदिग्ध गतिविधियां चल रही हैं. सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम होटल पहुंची और कमरों की तलाशी ली. इस दौरान पुलिस ने तीन जोड़ों को पकड़ा. पकड़े गए युवकों में ब्यावरा के कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष राहुल दांगी, उमाकांत पुरी और इंद्र सिंह मेहर शामिल हैं.