Guna Lok Sabha Seat Voting: 'गुना की जनता ने बना लिया बदलाव का मूड', यादवेंद्र सिंह का कॉन्फिडेंस देख चौंक जाएगी बीजेपी
Guna Lok Sabha seat: मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण का मतदान जारी है. इस तीसरे चरण में कई दिग्गजों की किस्मत दांव पर लगी हुई है.
ADVERTISEMENT

Guna Lok Sabha seat: मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण का मतदान जारी है. इस तीसरे चरण में कई दिग्गजों की किस्मत दांव पर लगी हुई है. इसके साथ ही तीसरे चरण में ही 2 पूर्व मुख्यमंत्री और 1 केंद्रीय के भविष्य का फैसला EVM में कैद हो रहा है. लेकिन इन सबके बीच सबकी निगाहें गुना लोकसभा सीट पर टिकी हुई हैं. यहां चाहे बीजेपी या फिर कांग्रेस दोनों ही दल अपनी जीत के दावे कर रही है. वोटिंग के दौरान क्या बोले कांग्रेस प्रत्याशी राव यादवेंद्र सिंह आइये जानते हैं.
कांग्रेस प्रत्याशी राव यादवेंद्र सिंह गुना लोकसभा सीट से जीत को लेकर काफी आश्वस्त नजर आ रहे हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि वोटिंग के दौरान ही राव यादवेंद्र ने दावा किया कि वे 100प्रतिशत नहीं बल्कि 101प्रतिशत चुनाव जीतने जा रहे हैं. गुना की जनता ने अब बदलाव का मूड बना लिया है. यही कारण है कि गुना में उनकी जीत होगी.
पिता की हार का बदला ले पाएंगे यादवेंद्र?
आपको बता दें राव यादवेंद्र सिंह के पिता भी बीजेपी प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया के खिलापु चुनाव लड़ चुके हैं, लेकिन उन्हें भी हार का ही सामना करना पड़ा था. अब देखना होगा कि पिता की हार का बदला राव यादवेंद्र सिंह ले पाते हैं या फिर नहीं.., बहरहाल यादवेंद्र सिंह की माने तो उनके पास समय कम था इसी कारण वे पूरे लोकसभा क्षेत्र में नहीं पहुंच पाए हैं, लेकिन उनके अनुसार कांग्रेस कार्यकर्ता हर घर तक पहुंच रहा है.
बहरहाल राव यादवेंद्र सिंह के दावे में कितनी हकीकत ये तो आने वाली 4 तारीक को पता चलेगा. लेकिन गुना लोकसभा सीट पर सबकी निगाहें टिकी हुई हैं. क्योंकि यही वो सीट है जिस पर पिछले लोकसभा चुनाव में ज्योतिरादित्य सिंधिया को हार का सामना करना पड़ा था.
