गुना: ई-कॉमर्स कंपनी के लूपहोल का फायदा उठाकर करते थे करोड़ों की ठगी, पकड़ाए तो पता चली फ्रॉड की पूरी कहानी

Shekhar Meena Guna Refund Fraud Case: मध्य प्रदेश के गुना जिले में पुलिस ने ई-कॉमर्स कंपनी Amazon के रिफंड सिस्टम में सेंध लगाकर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है. कच्चे मकान में रहने वाला मास्टरमाइंड शेखर मीणा ठगी के पैसों से 80 बीघा जमीन और ईवी कार का मालिक बन बैठा.

ADVERTISEMENT

MP में करोड़ों की ऑनलाइन ठगी का खेल आया सामने
MP में करोड़ों की ऑनलाइन ठगी का खेल आया सामने
Google CTA

MP Online Fraud Case: मध्य प्रदेश के गुना जिले की कैंट पुलिस ने ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के रिफंड सिस्टम और कूरियर कंपनियों के लूपहोल का फायदा उठाकर करोड़ों रुपये का फ्रॉड करने वाले गिरोह का बड़ा खुलासा किया है. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गिरोह के मास्टरमाइंड शेखर मीणा और उसे फर्जी OTP व सिम मुहैया कराने वाले तरुण शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपियों के पास से ₹17 लाख कीमत के 17 महंगे मोबाइल फोन और ₹35 लाख की ईवी (EV) कार जब्त की गई है.