गर्लफ्रेंड के शौक पूरे करने के लिए एयरफोर्स कर्मी का इंजीनियर बेटा बना चोर फिर किया बड़ा कांड

गर्लफ्रेंड के शौक पूरे करने के लिए इंजीनियरिंग पास युवक ट्रेनों के AC कोच में चोरी करता था. GRP ने ग्वालियर के रहने वाले आरोपी दीपक मौर्या के पास से 8 लाख से ज्यादा मिला कैश

ADVERTISEMENT

गर्लफ्रेंड के लिए इंजीनियर बना चोर
gwalior news
Google CTA

गर्लफ्रेंड के महंगे शौक पूरे करने और उसे खुश रखने के लिए एक युवक ने चोरी का अजीबोगरीब रास्ता चुन लिया.आरोपी दीपक मौर्या, जिसके पिता एयरफोर्स में हैं और जिसने खुद इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है, ट्रेनों के AC कोच में सफर करने वाले यात्रियों को अपना निशाना बनाता था. जीआरपी (GRP) ने आरोपी के पास से 34 बैग बरामद किए हैं, जिनकी कीमत करीब 8 लाख 26 हजार रुपये आंकी गई है.

कैसे देता था वारदात को अंजाम?

आरोपी दीपक ग्वालियर का रहने वाला है और वह लंबी दूरी की ट्रेनों के AC कोच में सवार होता था. किसी को उस पर शक न हो, इसलिए वह हमेशा अच्छे और महंगे कपड़े पहनकर सफर करता था. वह कोच में यात्रियों की गतिविधियों पर पैनी नजर रखता था और मौका मिलते ही किसी का बैग लेकर अगले स्टेशन पर उतर जाता था.

ऐसे खुला राज़

दीपक का यह खेल उस दिन पकड़ा गया जब वह चोरी की ट्रॉली लेकर ट्रेन से भाग रहा था. तभी जीआरपी ने उससे टिकट मांग लिया. दीपक के पास टिकट न होने पर पुलिस का शक गहरा गया और धीरे-धीरे चोर की सारी परतें खुलती चली गईं. जांच के दौरान जीटी एक्सप्रेस में चोरी और नागपुर निवासी विशाखा शशिकांत के सामान की चोरी के मामले में भी उसकी संलिप्तता सामने आई है.

फाइनेंस कंपनी में कर चुका है काम

पुलिस के अनुसार, दीपक पहले एक फाइनेंस कंपनी में काम कर चुका है. आर्थिक नुकसान के बाद उसकी परिस्थितियां बदलीं, जिसके बाद उसके चोरी की वारदातों में शामिल होने की बात सामने आई. फिलहाल, पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि उसने किन-किन ट्रेनों को निशाना बनाया और बरामद सामान किन-किन यात्रियों का है. पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ के बाद चोरी की अन्य वारदातों का भी खुलासा हो सके.