ग्वालियर: 3 लाख के लालच में परिजनों ने तय की शादी, लेकिन बीच में आया प्रेमी तो अंकिता ने उठाया बड़ा कदम, जानें आखिर किसका चुना साथ?

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में 20 वर्षीय अंकिता प्रजापति ने परिजनों पर ₹3 लाख के लालच में 2 बच्चों के पिता से जबरन शादी कराने का आरोप लगाया है. अंकिता ने अपने प्रेमी राहुल बातम संग आर्य समाज मंदिर में शादी रचाई और जान के खतरे की आशंका जताते हुए ग्वालियर एसपी ऑफिस पहुंचकर सुरक्षा की गुहार लगाई.

ADVERTISEMENT

2 बच्चों के पिता से तय हुई शादी तो प्रेमी संग भागी युवती
2 बच्चों के पिता से तय हुई शादी तो प्रेमी संग भागी युवती
Google CTA

Gwalior Ankita Prajapati News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां 20 वर्षीय युवती अंकिता प्रजापति ने अपने परिजनों पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं. अंकिता का आरोप है कि उसके परिजनों ने महज 3 लाख रुपये के लालच में उसकी मर्जी के बिना उसकी जिंदगी का सौदा कर दिया और उसकी शादी दो बच्चों के पिता से तय कर दी. जब युवती को इस बात का पता चला, तो उसने अपने प्रेमी राहुल बातम से संपर्क कर अपनी जान और इज्जत बचाई और दोनों ने आर्य समाज मंदिर में शादी रचा ली.