ग्वालियर: BJP नेता गुरुमुख करोसिया का 4 मिनट 20 सेकंड का कथित वीडियो वायरल, खुद सामने आकर बताया पूरा मामला

Gwalior BJP Leader Gurumukh Karosia Controversy: ग्वालियर में बीजेपी नेता गुरुमुख करोसिया का 4 मिनट 20 सेकंड का कथित वीडियो वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया है. वीडियो में निजी रिश्तों और पैसों के लेनदेन को लेकर बड़े दावे किए गए हैं. वहीं नेता ने इसे राजनीतिक विरोधियों की साजिश बताते हुए कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है.

ADVERTISEMENT

 BJP नेता गुरुमुख करोसिया का कथित वीडियो वायरल
BJP नेता गुरुमुख करोसिया का कथित वीडियो वायरल
Google CTA

Gurumukh Karosia Viral Video: मध्य प्रदेश के ग्वालियर-चंबल अंचल की राजनीति में इन दिनों एक कथित वायरल वीडियो को लेकर जबरदस्त हड़कंप मचा हुआ है. सोशल मीडिया पर भारतीय जनता पार्टी के नेता गुरुमुख करोसिया का लगभग 4 मिनट 20 सेकंड का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में निजी रिश्तों, कथित धोखे और लाखों-करोड़ों रुपये के खर्च से जुड़े कई गंभीर दावे किए गए हैं. हालांकि, वीडियो सामने आने के बाद खुद बीजेपी नेता ने इसे फर्जी व एडिटेड बताते हुए राजनीतिक विरोधियों पर छवि खराब करने का आरोप लगाया है. हालांकि, न्यूज तक इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है.