प्रेग्नेंट महिला को छेड़ा, बचने के लिए कटवाई, ग्वालियर के राहुल गुर्जर की आ गई पूरी कहानी

जयपुर में एक गर्भवती महिला के साथ अश्लील हरकत करने वाले ग्वालियर के अपराधी राहुल गुर्जर ने पुलिस के दबाव के चलते कोर्ट में सरेंडर कर दिया है. इस मामले में लापरवाही बरतने वाले दो पुलिसकर्मियों को भी सस्पेंड किया गया है.

ADVERTISEMENT

MP News
MP News
google news

राजस्थान की राजधानी जयपुर के मालवीय नगर इलाके से एक बेहद ही शर्मनाक और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहाँ एक बेखौफ बदमाश ने सड़क पर फोन पर बात करते हुए जा रही एक गर्भवती महिला के साथ सरेराह अश्लील हरकत की और उसे पीछे से जकड़ लिया. इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश तेज की, जिसके बाद आरोपी ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया है.