28 साल की महिला और 3 बच्चों की मां ने प्रेमी से रचाई शादी, फिर कोर्ट के निकलते ही लव स्टोरी में आया नया ट्विस्ट
MP News: पति और तीन बच्चों को छोड़कर प्रेमी के साथ कोर्ट मैरिज करने वाली महिला जब ग्वालियर कोर्ट से बयान देकर लौट रही थी, तभी रास्ते में उसकी कार रोक ली गई. प्रेमी का आरोप है कि महिला के पहले पति और उसके साथियों ने हमला कर उसे जबरन उठाकर ले गए. अब पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है.
ADVERTISEMENT

3 बच्चों की मां प्रेमी संग फरार, (सांकेतिक तस्वीर)
Bhind love story: ग्वालियर से प्यार, शादी और अपहरण का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने सभी को हैरान कर दिया. आरोप है कि यहां एक 3 बच्चों की मां अपने पति को छोड़कर अपने प्रेमी के साथ फरार हो गया. हैरानी की बात ये है कि जिसके के साथ महिला भागी थी वे किरायेदार था और वहीं रहता था. इतना है कि नहीं यहां से भागने के बाद महिला ने अपने प्रेमी से कोर्ट मैरिज कर ली. इस बीच इसी सिलसिले में वे महिला कोर्ट में बयान देने पहुंची थी लेकिन वापस लौटते समय उसाका कथित अपहरण कर लिया गया है. क्या है पूरा मामला चलिए खबर में जानते हैं.