'पत्नी काला कहकर मारती है ताने....आईफोन-AC मांगती है' ब्लैकमेलिंग से परेशान कमल किशोर ने पुलिस के सामने लगाई गुहार

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में पारिवारिक विवाद का अनोखा मामला सामने आया है. मां और बेटे ने बहू पर सांवले रंग को लेकर ताने देने, मारपीट करने, iPhone और AC की डिमांड करने व आत्महत्या की धमकी देने के आरोप लगाए हैं. पीड़ित परिवार ने एसपी ऑफिस पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
पत्नी से प्रताड़ित पति पहुंचा एसपी ऑफिस, लगाई गुहार.
google news

भोपाल की ट्विशा शर्मा, जयपुर की अनु मीणा, नोएडा की दीपिका और लखनऊ की श्वेता सिंह की मौत से अभी दहेज और बहू की प्रताड़ना की चर्चा जोरों पर है. लोगों में इन घटनाओं को लेकर खूब उबाल है. इसी बीच मध्य प्रदेश के ग्वालियर से इसके ठीक विपरीत मामला सामने आया है. यहां पत्नी नहीं बल्कि पति ही प्रताड़ना का शिकार है. उसने अपने परिवार के साथ एसपी ऑफिस जाकर पत्नी से बचाने की गुहार लगाई है.