'रशियन राखो साथ...मित्तररर...'ये कहते हुए सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर राधे गुर्जर ने बनाई रील, अब हुआ ये एक्शन

मध्य प्रदेश के ग्वालियर किले पर घूमने आई एक रूसी महिला के साथ अभद्र भाषा में रील बनाना एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर को भारी पड़ गया. वीडियो वायरल होते ही लोगों में गुस्सा फैल गया और पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. अब मामला जांच के दायरे में है.

ADVERTISEMENT

विदेशी महिला के साथ अपशब्द वाली रील बनाना पड़ा भारी
विदेशी महिला के साथ अपशब्द वाली रील बनाना पड़ा भारी
google news

देश में विदेशी मेहमानों के साथ बदसलूकी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. ताजा मामला मध्य प्रदेश के ग्वालियर से सामने आया है. यहां सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर राधे गुर्जर नामक युवक पर एक रूसी महिला पर्यटक के साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए रील बनाने का आरोप लगा है. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए आरोपी राधे गुर्जर को पकड़ लिया. फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है.