ग्वालियर में गुटखा बना जान का दुश्मन! दाम ज्यादा बताने पर बदमाश ने दुकानदार पर तान दिया कट्टा, वीडियो वायरल
Gwalior viral video: ग्वालियर के मुरार थाना क्षेत्र में गुटखे के दाम को लेकर हुए मामूली विवाद ने सनसनीखेज मोड़ ले लिया, जब एक युवक ने दुकानदार पर कट्टा तान दिया. लाल टिपारा इलाके की इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. पुलिस ने मामले का संज्ञान लेकर जांच शुरू कर दी है और आरोपी की पहचान की जा रही है.
ADVERTISEMENT

Gwalior viral video
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है. ग्वालियर के लाल टिपारा इलाके में महज कुछ रुपयों के विवाद में एक युवक ने दुकानदार पर कट्टा तान दिया. यह पूरी घटना दुकान के अंदर लगे मोबाइल कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. आइए विस्तार से जानते हैं मामले की पूरी कहानी.