कांग्रेस नेता मुकेश मल्होत्रा की विधायकी खत्म, ग्वालियर हाईकोर्ट ने BJP प्रत्याशी रामनिवास रावत को घोषित किया नया विधायक
ग्वालियर हाईकोर्ट ने श्योपुर की विजयपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक मुकेश मल्होत्रा का निर्वाचन रद्द कर दिया है. शपथ पत्र में आपराधिक जानकारी छिपाने के चलते कोर्ट ने यह फैसला सुनाया और भाजपा प्रत्याशी रामनिवास रावत को नया विधायक घोषित किया है.
ADVERTISEMENT

बाएं बीजेपी प्रत्याशी रामनिवास रावत विधायक घोषित.
श्योपुर जिले की विजयपुर विधानसभा सीट को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. ग्वालियर हाईकोर्ट ने सोमवार को अपने एक फैसले में इस सीट से कांग्रेस विधायक मुकेश मल्होत्रा के चुनाव को रद्द कर दिया है. वहीं इस सीट पर दूसरे नंबर पर रहे भाजपा प्रत्याशी रामनिवास रावत को विधायक घोषित कर दिया है. इस फैसले के बाद मध्य प्रदेश की सियासत में हलचल मच गई है.