Gwalior: इस इन्फ्लुएंसर ने रशियन टूरिस्ट को ऐसा क्या कह दिया की हो गई गिरफ्तारी

ग्वालियर में एक रूसी महिला पर्यटक के साथ रील बनाने के दौरान अश्लील टिप्पणी करने वाले इन्फ्लुएंसर राधे गुर्जर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी ने महिला की भाषाई अनभिज्ञता का फायदा उठाकर अभद्र वीडियो बनाया था, जिससे शहर और देश की छवि पर सवाल खड़े हो रहे हैं.

ADVERTISEMENT

ग्वालियर
ग्वालियर
google news

मध्य प्रदेश के ग्वालियर से एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है, जहां एक स्थानीय सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ने विदेशी मेहमान के साथ अभद्रता की सारी हदें पार कर दीं. ग्वालियर किला घूमने आई एक रूसी महिला पर्यटक के साथ 'मजाक' और 'रील' बनाने के बहाने अश्लील टिप्पणी करने का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी को धर दबोचा है.