बंदूकबाज पत्नी कर चुकी है 10 शादी....अब दे रही धमकी' ग्वालियर के युवक का दावा, फिर पता चली पूरी कहानी

ग्वालियर के राहुल जाटव ने अपनी पत्नी पर 10 शादियां करने और शादी के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह से जुड़े होने का आरोप लगाया है. पति ने एसएसपी कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई है. जानिए क्या है पूरा मामला.

ADVERTISEMENT

NewsTak
बंदूकबाज पत्नी की धमकी के बाद थाने पहुंचा पति.
Google CTA

मध्यप्रदेश के ग्वालियर से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक पीड़ित पति ने अपनी ही पत्नी के खिलाफ एसएसपी कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई है. पीड़ित पति राहुल जाटव का गंभीर आरोप है कि उसकी पत्नी पहले से ही 10 शादियां कर चुकी है और अब वह उसे भी अपने जाल में फंसाकर ब्लैकमेल कर रही है.