"आखिर कितने लोगों से अफेयर चलाएगी...", पत्नी की बेवफाई से तंग आकर पति ने उठाया आत्मघाती कदम, वीडियो में रो-रोकर खोले राज
Gwalior News: पत्नी के कथित दर्जनों अफेयर और मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर ग्वालियर के एक युवक ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर आत्मघाती कदम उठा लिया.
ADVERTISEMENT

ग्वालियर में इस पति ने ये उठा लिया बड़ा कदम
Gwalior News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले से एक दिल दहला देने वाला और हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां बहोड़ापुर इलाके में रहने वाले एक पीड़ित पति ने सोशल मीडिया पर अपनी आपबीती का वीडियो जारी कर आत्मघाती कदम उठा लिया. वीडियो में युवक रो-रोकर अपनी पत्नी पर दर्जनों अफेयर रखने, महंगे शौक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के गंभीर आरोप लगाता नजर आ रहा है. हालांकि, समय रहते पड़ोसियों की सतर्कता से युवक की जान बचा ली गई है.