शादी के 28वें दिन बाद झांसी के विशाल के उड़े होश, डॉक्टर ने कहा- 'आपकी पत्नी 2 महीने की प्रेग्नेंट है', पति पहुंचा कोर्ट

झांसी के विशाल की शादी ग्वालियर में हुई. शादी के 28 दिन बाद पता चला कि पत्नी दो महीने की गर्भवती है. विशाल का आरोप है कि ससुराल वालों ने धोखा दिया और बाद में चुपके से गर्भपात करा लिया, अब कोर्ट के आदेश पर इस मामले की दोबारा जांच शुरू होगी.

ADVERTISEMENT

gwalior
gwalior
google news

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने सबको चौंका दिया. जहां विशाल माहौर नाम के एक युवक की 28 दिन पहले शादी हुई थी. घर में खुशी का माहौल था लेकिन शादी के महज 28 दिन बाद ही पति विशाल को अपनी पत्नी के बारे में एक ऐसी सच्चाई पता चली, जिससे उसके पैरों तले जमीन खिसक गई. पति का आरोप है कि शादी से पहले ही पत्नी गर्भवती थी और यह बात उनसे छिपाई गई.