ग्वालियर: गर्लफ्रेंड ने कार पर किए 3400 किस, सड़क पर दौड़ी किसिंग कार तो पुलिस ने ऐसे सिखा दिया सबक

ग्वालियर में गर्लफ्रेंड द्वारा कार पर लिपस्टिक से 3,400 'किस' के निशान बनाने का अनोखा वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ. हालांकि, सड़क पर इस तरह गाड़ी निकालना यातायात नियमों का उल्लंघन माना गया, जिसके चलते पुलिस ने ₹5,500 का चालान कर मालिक से निशान साफ करवाए.

ADVERTISEMENT

ग्वालियर का ये मामला जमकर हो रहा वायरल
ग्वालियर का ये मामला जमकर हो रहा वायरल
Google CTA

ग्वालियर की सड़कों पर हाल ही में एक ऐसी कार दौड़ती दिखी, जिसे देखकर राहगीर अपनी जगह ठिठक गए. गाड़ी की चर्चा उसके मॉडल या रफ्तार की वजह से नहीं, बल्कि उसकी पूरी बॉडी पर लगे लाल लिपस्टिक के सैकड़ों-हजारों निशानों की वजह से हो रही थी. दावा किया जा रहा है कि गाड़ी पर करीब 3,400 किस (Kiss) के निशान बनाए गए थे. हालांकि, प्यार जताने का यह अनोखा अंदाज कार मालिक की जेब पर भारी पड़ गया.