बिना कपड़ों के शव, कुचला चेहरा… ग्वालियर पुलिस की AI तकनीक और ऑमलेट के टुकड़े ने खोली ब्लाइंड मर्डर मिस्ट्री

Gwalior murder case: ग्वालियर में एक महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई लेकिन उसकी जेब में मिले ऑमलेट के टुकड़े ने पुलिस को कातिल तक पहुँचा दिया. जांच में सामने आया कि प्रेमी सचिन सेन ने शक के चलते वारदात को अंजाम दिया और अब वह जेल में है.

ADVERTISEMENT

ग्वालियर में खुलेआम मर्डर
ग्वालियर में खुलेआम मर्डर
google news

Gwalior Crime News: कभी-कभी अपराध की गुत्थी सुलझाने के लिए बड़े सबूतों की नहीं बल्कि एक मामूली-सी चीज की जरूरत पड़ती है. ग्वालियर में हुए इस खौफनाक हत्याकांड में भी पुलिस को कातिल तक पहुंचाने वाला सुराग कोई हथियार या गहना नहीं था, बल्कि ऑमलेट का एक छोटा सा टुकड़ा था जो मृतका की जेब में पड़ा मिला. यही छोटा सा टुकड़ा एक कत्ल को सुलझाने की वजह बन गया.