25 अप्रैल को बने थे जीवनसाथी... फिर 27 दिन बाद दोनों ने क्यों चुना मौत का रास्ता? ग्वालियर की इस घटना ने सबको चौंकाया

Gwalior Newly Married Couple Death Case: ग्वालियर में एक शादीशुदा जिंदगी की खुशियां कुछ ही दिनों में मातम में बदल गईं. यहां शादी के महज 27 दिन बाद पत्नी ने मायके में जान दे दी. वहीं दो दिन बाद इसी सदमे में पति ने भी अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली. अब इस दर्दनाक घटना के बाद से दोनों परिवारों में मातम छाया हुआ है. वहीं पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है.

ADVERTISEMENT

ग्वालियर में शादी की खुशियां मातम में बदली
ग्वालियर में शादी की खुशियां मातम में बदली
google news

Gwalior Husband Wife Death Case: मध्य प्रदेश के ग्वालियर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां सिद्धार्थ कांदिल और मेघा उर्फ ज्योति की शादी पिछले महीने 25 अप्रैल को धूमधाम से हुई थी. शादी के बाद सब कुछ ठीक चल रहा था. इस बीच 1 मई को मेघा अपने मायके मुरार चली गई. यहां तक तो ठीक था, लेकिन यहां ज्योति ने एक ऐसा कदम उठाया जिसे सुनाकर उनके पति के होश उड़ गए. इसके बाद सदमे में आकर पति ने अपनी जान दे दी. अब मामले की पुलिस जांच कर रही है. वहीं इस घटना के सामने आने के बाद से इलाके में सन्नाटा पसरा हुआ है.