'तीन दिन से...यह लोग मुझे मार देंगे', ग्वालियर में शादी के एक साल बाद ही पलक की हुई मौत, घटना से 20 मिनट पहले पिता को बताई थी पूरी बात!

Gwalior Bride Death Case: ग्वालियर में शादी के महज एक साल बाद नवविवाहिता पलक रजक की संदिग्ध मौत ने सनसनी फैला दी है. मौत से 20 मिनट पहले पिता को फोन कर पलक ने कथित तौर पर दहेज प्रताड़ना, भूखे रखने और जान से मारने का डर बताया था. परिजन इसे दहेज हत्या बता रहे हैं, जबकि ससुराल पक्ष आत्महत्या का दावा कर रहा है. जानिए पूरी कहानी.

ADVERTISEMENT

Gwalior Bride Death
Gwalior Bride Death
google news

'पापा मुझे यहां से ले जाओ, ससुराल वाले कार और सोने की चेन मांगते हैं. तीन दिन से खाना नहीं खाया...यह लोग मुझे मार डालेंगे.' ये आखिरी शब्द है उस लड़की के जिसने दुनिया छोड़ने से महज 20 मिनट पहले अपने पिता को फोन कर दर्द बयां किया था. दरअसल मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक नवविवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई, जिसने परिवार के साथ-साथ पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है. शादी के महज एक साल में युवती की ससुराल में हुई मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए है. इस दुर्घटना के बाद युवती के परिजन इसे दहेज के कारण हत्या का मामला बता रहे है तो वहीं ससुराल पक्ष के लोग आत्महत्या बता रहे है. फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. विस्तार से जानिए इस दर्दनाक मामले की पूरी कहानी.