Gwalior News: साड़ी शोरूम में काम करने वाली युवती के साथ उसके सहकर्मी ने किया रेप, 6 महीनें बाद क्यों दर्ज कराई FIR?

MP News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले से रेप का मामला सामने आया है. यहां एक परिचित शख्स ने युवती के साथ दुष्कर्म किया. उसने युवती को झांसे में लिया और एकांत में ले जाकर गलत काम किया.

ADVERTISEMENT

The Bombay High Court was hearing a petition filed by the mother of the 17-year-old girl who became pregnant while in a consensual relationship. (Representational image)
The Bombay High Court was hearing a petition filed by the mother of the 17-year-old girl who became pregnant while in a consensual relationship. (Representational image)
Google CTA

MP News: ग्वालियर में एक युवती से बलात्कार का मामला सामने आया है. मामला करीब 6 महीने पुराना बताया जा रहा है. आपको बता दें तलाकशुदा युवती के साथ में साथ काम कर रहे सहकर्मी ने बलात्कार को अंजाम दिया है. शुरुआत में युवती इसे प्यार समझती रही, लेकिन, जब हकीकत उसके सामने आई तो उसके होश उड़ गए. पूरा मामला करीब 6 महीनें पहले का बताया जा रहा है. जिसकी शिकायत युवती ने अब दर्ज कराई है. 

जानकारी के मुताबिक  गदाईपुरा की रहने वाली यह युवती पूर्व में एक साड़ी की दुकान पर काम करती थी. वहां उसके साथ सहकर्मी के रूप में आशीष गौतम भी काम करता था. महिला का अपने पूर्व पति से विवाद के बाद तलाक हो गया था. इसी का फायदा उठाकर आशीष गौतम ने युवती के साथ नजदीकियां बढ़ाईं और एक दिन उसे एकांत में ले जाकर दुष्कर्म कर दिया. 

 

 

कब का है पूरा मामला?

यह पूूरी घटना 11 अक्टूबर 2023 की है. पुलिस का कहना है कि इस मामले में 6 महीने बाद युवती ने क्यों कराई है. इसके कारणों का पता लगाया जाएगा. लेकिन समझा जाता है कि आरोपी युवक इस पीडिता को परेशान कर रहा था. इसके बाद वह मुकदमा दर्ज करने के लिए मजबूर हुई है. 

पूरे मामले को लेकर क्या बोली पुलिस?

पूरे मामले को लेकर ग्वालियर के सीएसपी अशोक जादौन ने कहा कि हजीरा थाना के तहत एक युवती का मामला है. यह युवती तलाकशुदा है और एक साड़ी की दुकान में काम करती थी. उसी साड़ी की दुकान में एक और उसका सहकर्मी था. उस महिला ने हजीरा थाने में आकर दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई है. उसकी शिकायत पर धारा 376 में मामला दर्ज कर लिया गया है. आरोपी मामला दर्ज होने के बाद से फरार है. उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

ये भी पढ़ें:लड़की पक्ष वाले फलदान चढ़ाने नहीं आए तो लड़के वालों ने बिचौलिए को बना लिया बंधक; फिर कर दिया ये हाल