ग्वालियर में 50 बच्चों से भरी स्कूल बस पर फायरिंग, पहले ड्राइवर को पीटा फिर दागीं 4 गोलियां

ग्वालियर के डबरा में सड़क पर खड़ी कार हटाने को लेकर स्कूल बस चालक और कार सवार युवकों में विवाद हो गया. आरोप है कि युवकों ने चालक से मारपीट के बाद कट्टे से चार फायर किए. घटना के समय बस में 50 से ज्यादा बच्चे मौजूद थे. चालक घायल हुआ, बच्चे सुरक्षित हैं.

ADVERTISEMENT

gwalior
gwalior
Google CTA

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में बच्चों से भरी स्कूल बस पर फायरिंग का मामला सामने आया है. डबरा के पिछोर थाना क्षेत्र में सड़क पर खड़ी कार हटाने को लेकर बस चालक और कार सवार युवकों के बीच विवाद हुआ. देखते ही देखते मामला मारपीट और फायरिंग तक पहुंच गया.