एक युवक और दो युवतियां...ग्वालियर में स्पा की आड़ में चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने महिला मैनेजर समेत कई को पकड़ा

Gwalior Spa Center Raid News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में पुलिस ने 'ऑपरेशन क्लीन' के तहत एसटीएल स्पा सेंटर पर अचानक छापा मारा. रेड के दौरान स्पा सेंटर से आपत्तिजनक हालत में युवक-युवतियां और महिला मैनेजर पकड़े गए. पुलिस ने मौके से आपत्तिजनक सामग्री जब्त कर स्पा सेंटर को सील कर दिया है.

ADVERTISEMENT

ग्वालियर पुलिस ने स्पा सेंटर किया सीज
ग्वालियर पुलिस ने स्पा सेंटर किया सीज
Google CTA

Gwalior News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में स्पा सेंटरों की आड़ में चल रही संदिग्ध और अनैतिक गतिविधियों पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. शनिवार रात पुलिस की संयुक्त टीम ने कम्पू थाना क्षेत्र के गुजरात पुल के पास स्थित 'एसटीएल स्पा सेंटर' पर अचानक दबिश दी. गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई से मौके पर हड़कंप मच गया और भगदड़ की स्थिति बन गई.