ग्वालियर TMZ के लिए मुंबई में मिले 1550 करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव: देश का पहला समर्पित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग हब बनेगा मध्यप्रदेश

ग्वालियर टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग ज़ोन (TMZ) के लिए मुंबई इन्वेस्टर मीट में ₹1550 करोड़ के निवेश प्रस्ताव मिले. सीएम डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने एमपी की नई निवेश नीतियों व प्रोत्साहनों की घोषणा की.

ADVERTISEMENT

NewsTak
तस्वीर: मुख्यमंत्री मोहन यादव के सोशल मीडिया X से.
Google CTA

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र और मध्यप्रदेश सरकार की साझा पहल से ग्वालियर में देश का पहला समर्पित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग ज़ोन (TMZ) आकार ले रहा है. 4 अगस्त को मुंबई में आयोजित इन्वेस्टर राउंड टेबल कॉन्फ्रेंस के दौरान ग्वालियर TMZ के लिए दिग्गज उद्योगपतियों और निवेशकों की ओर से ₹1,550 करोड़ के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं.