ग्वालियर: चोरी करने आया था शातिर चोर, खिड़की की जाली में ऐसा फंसा हाथ कि रात भर खड़ा रहा 'स्टैच्यू' बनकर...देखें वीडियो

Gwalior Viral Video: ग्वालियर में चोरी की कोशिश करने पहुंचे एक शातिर चोर के साथ ऐसा अजीब वाकया हुआ, जिसने उसे रातभर 'स्टैच्यू' बनकर खड़े रहने पर मजबूर कर दिया. घर में घुसने के लिए खिड़की की जाली से हाथ डालकर कुंडी खोलने की कोशिश में उसका हाथ बुरी तरह फंस गया और सूजन बढ़ने से वह पूरी रात वहीं खड़ा रह गया.जानिए ग्वालियर के इस वायरल चोरी कांड की पूरी कहानी.

ADVERTISEMENT

Gwalior Viral Video
Gwalior Viral Video
google news

ग्वालियर के दीनदयाल नगर इलाके में एक अजीबोगरीब वाकया सामने आया है. यहां एक शातिर चोर चोरी की नियत से एक घर में दाखिल होने की कोशिश कर रहा था, लेकिन उसकी एक छोटी सी गलती ने उसे रात भर के लिए बंधक बना दिया. हैरानी की बात यह है कि उसे किसी इंसान ने नहीं, बल्कि घर की एक लोहे की जाली ने पकड़ कर रखा. इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है. विस्तार से जानिए पूरी कहानी.