Gwalior News: दादा ने मोबाइल पर प्रेमी से बात करते हुए पोती को पकड़ा तो गंवानी पड़ी जान
ग्वालियर में एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है. तीन दिन पहले एक बुजुर्ग की मौत का पुलिस ने खुलासा किया है, जिसे जानकर पुलिस भी हैरान है.
ADVERTISEMENT

ग्वालियर में हत्या का सनसनीखेज खुलासा हुआ है.
Gwalior Crime News: ग्वालियर में एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है. तीन दिन पहले एक बुजुर्ग की मौत का पुलिस ने खुलासा किया है, जिसे जानकर पुलिस भी हैरान है. पुलिस के मुताबिक, बाबा ने पोती का फोन छीन कर तोड़ दिया, तो पोती को बाबा पर इतना गुस्सा आया कि पहले तो उसने बाबा के लिए गरमा गरम हलवा बनाया और फिर इसी हलवे में नींद की 15 गोलियां मिला दी. बाबा को जब बेहोशी आने लगी तो धक्का देकर बाबा को बक्से में पटक दिया और फिर छाती पर बैठकर अपने ही बाबा का गला दबा दिया. दिल दहलाने वाली यह घटना ग्वालियर के माधवगंज इलाके की है, जहां 16 साल की एक नाबालिक पोती ने अपने ही बाबा की जान ले ली.
