'बॉयफ्रेंड भी इसी घर में रहेगा....नहीं मनोगे तो फंसा दूंगी' शादी के 18 साल बाद पत्नी की शर्त सुन पति के पैरों तले खिसकी जमीन
Gwalior Husband Wife Viral Case: ग्वालियर में एक पति ने अपनी पत्नी पर हैरान कर देने वाले आरोप लगाए हैं. पीड़ित का दावा है कि पत्नी अपने कथित बॉयफ्रेंड को उसी घर में रखना चाहती थी. विरोध करने पर जान से मारने की धमकी, हमला और बच्चों समेत जेवर लेकर फरार होने का आरोप लगाया गया है. मामला अब पुलिस जांच में पहुंच गया.
ADVERTISEMENT

ग्वालियर में पत्नी ने रखी चौंकाने वाली शर्त (सांकेतिक तस्वीर)
Gwalior Wife Boyfriend Controversy: ग्वालियर के सिकंदर कम्पू इलाके से एक बेहद अजीबोगरीब मामला सामने आया है. यहां एक राजकुमार कुशवा अपनी ही पत्नी से जान का खतरा महसूस करते हुए पुलिस-प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है. राजकुमार का आरोप है कि उसकी पत्नी अपने बॉयफ्रेंड को भी उसी के घर में रखना चाहती थी. राजकुमार का कहाना है कि जब उसने पत्नी की इस बात विराध कियात तो पत्नी उसे जान से मारने की धमकी देने लगी. इतना ही नहीं पीड़ित पति ने आरोप लगाया कि घटना के बाद पत्नी घर में रखे सोने चांदी के जेवर और बच्चों को लेकर भी गायब हो गई. अब मामले में राजकुमार ने एसपी ऑफिस पहुंचकर अपने और परिवार के लिए सुरक्षा की मांग की है.