ग्वालियर में दीवारों पर बनी महिलाओं की योगा वाली पेंटिंग्स के साथ छेड़छाड़, शर्मनाक हरकत की तस्वीरें हो रही वायरल

Gwalior News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में योग करती महिलाओं की पेंटिंग्स को विकृत मानसिकता के लोगों ने खराब कर दिया. 11वीं की छात्रा आशी कुशवाह ने वीडियो बनाकर इस शर्मनाक हरकत को उजागर किया.

ADVERTISEMENT

NewsTak
दीवारों पर पेंटिंग्स के साथ भी छेड़छाड़.
google news

महिलाओं के ऊपर अत्याचार, यौन उत्पीड़न की खबरें तो आए दिन आती रहती है, लेकिन ये खबर और हैरान करने वाली है. गंदी मानसिकता के लोगों की शर्मनाक हरकत से ग्वालियर शर्मसार हो गया है. अब तो महिलाएं पेटिंग्स भी सुरक्षित नहीं है. देश के दिल मध्य प्रदेश में ऐसी खबरें दिल तोड़ने वाली है. महिलाएं अब पेंटिंग्स में भी सुरक्षित नहीं हैं...ये शब्द हैं 11वीं में पढ़ने वाली छात्रा आशी कुशवाह की, जो कुछ लोगों की इस गंदी मानसिकता से काफी परेशान हैं. वजह है शहर को सुंदर बनाने के लिए सड़कों के किनारे अंडरपास की दीवारों पर कुछ योग करती महिलाओं की पेंटिंग बनी थी. ये पेंटिंग्स इसलिए बनीं थी ताकि लोगों में योग के प्रति जागरूकता बढ़े और साथ ही साथ दीवार सुंदर दिखे, लेकिन योग करती महिलाओं की पेंटिंग्स को कुछ विकृत मानसिकता के लोगों ने खराब कर दिया था.