ग्‍वालियर के आखिरी महाराजा जीवाजी राव सिंधिया चर्चा में, जिनके महल में चांदी की ट्रेन परोसती थी खाना

Gwalior Maharaja Jiwaji Rao Scindia: ग्वालियर के आखिरी महाराज जीवाजी राव सिंधिया की शख्सियत केवल एक किंग तक सीमित नहीं थी. वह अपनी शाही जीवनशैली के लिए भी प्रसिद्ध थे. जय विलास महल में उनकी चांदी की ट्रेन, जो मेहमानों को खाना परोसने के लिए चलती थी.

ADVERTISEMENT

जीवा जी राव सिंधिया. फोटो- यशोधरा राजे सिंधिया/इंस्टाग्राम
जीवा जी राव सिंधिया ग्वालियर के आखिरी महाराज थे. फोटो- यशोधरा राजे सिंधिया/इंस्टाग्राम
google news

न्यूज़ हाइलाइट्स

point

ग्‍वालियर के आखिरी महाराजा थे जीवाजी राव सिंधिया

point

केंद्रीय मंत्री ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया के दादा हैं जीवाजी

point

जीवाजी ने जय विलास पैलेस में लगवाई थी चांदी की ट्रेन

Jiwaji Rao Scindia: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने ग्वालियर में आज आखिरी महाराजा जीवाजी राव सिंधिया की प्रतिमा का अनावरण किया है. इसके साथ ही महाराज बाड़े पर जियो सांइस म्यूजियम भी उपराष्ट्रपति ने उद्घाटन किया है. जीवाजी राव सिंधिया मध्य प्रदेश के गठन तक प्रदेश प्रमुख के तौर पर भी काम करते रहे थे. महल के बैंक्विट रूम में चांदी की एक ट्रेन है जो डायनिंग टेबल पर बैठने वाले मेहमानों को खाना परोसती थी. आइए जानते हैं रॉयल सिंधिया के आखिरी राजा के बारे में...