हरदा ब्लास्ट: विस्फोट के 7 दिन बाद भी 2 ट्रक पटाखे फिर मिले, पूरे शहर में बारूद ही बारूद
मध्यप्रदेश के हरदा में विस्फोट हादसे के बाद अब भी पटाखों का जखीरा मिल रहा है. विस्फोट हादसे 7 दिन बाद फिर से 2 ट्रक पटाखे मिले हैं. यह पटाखे हादसा स्थल के करीब स्थित एक मकान में मिले है.
ADVERTISEMENT

Harda Blast, Harda Firecracker Blast, MP News, Harda Crime News, MP Crime News
Harda Blast: मध्यप्रदेश के हरदा में विस्फोट हादसे के बाद अब भी पटाखों का जखीरा मिल रहा है. विस्फोट हादसे 7 दिन बाद फिर से 2 ट्रक पटाखे मिले हैं. यह पटाखे हादसा स्थल के करीब स्थित एक मकान में मिले है. पुलिस ने बुधवार रात को पटाखे जब्त कर लिए है. एडिशनल एसपी ने बताया कि पटाखों को जब्त कर सुरक्षित स्थान पर रखेंगे और कोर्ट से अनुमति मिलने के बाद नष्ट किया जाएगा.