प्रयागराज महाकुंभ में छाईं मध्य प्रदेश के भोपाल की ये साध्वी, लोग बोले- 'सबसे खूबसूरत साध्वी'!

Most Beautiful Sadhvi: प्रयागराज महाकुंभ में आई एक साध्वी की जमकर चर्चा हो रही है. इसकी वजह, उनका साध्वी बनना नहीं, बल्कि खूबसूरती है. वह निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर कैलाशानंद महाराज की शिष्या हैं. उनके फेसबुक प्रोफाइल के मुताबिक, वह मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की रहने वाली हैं.

ADVERTISEMENT

भोपाल की साध्वी हर्षा की महाकुंभ में जमकर चर्चा हो रही है.
भोपाल की साध्वी हर्षा की महाकुंभ में जमकर चर्चा हो रही है.
Google CTA

Prayagraj Mahakumbh 2025: साध्वी हर्षा रिझारिया निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर कैलाशानंद महाराज की शिष्या हैं. उनके फेसबुक प्रोफाइल पर एंकर हर्षा लिखा है और वह खुद को भोपाल मध्य प्रदेश की रहने वाली बता रही हैं. फिलहाल वह महाकुंभ के लिए उत्तराखंड से अपने अखाड़े के साथ आई हैं, यहां आते ही वह सोशल मीडिया पर छा गई हैं. सोशल मीडिया पर लोग उन्हें महाकुंभ की 'सबसे खूबसूरत साध्वी' कह रहे हैं.