कौन हैं मॉडल से साध्वी बनीं हर्षा रिछारिया, उज्जैन में किया अपना पिंडदान, अब कहलाएंगी हर्षानंद गिरी
पूर्व मॉडल हर्षा रिछारिया ने उज्जैन में अपना पिंडदान और तर्पण कर औपचारिक रूप से सन्यास ले लिया है और अब वे साध्वी हर्षानंद गिरी कहलाएंगी। उनके इस कदम का संत समाज ने कड़ा विरोध करते हुए इसे सनातन धर्म को बदनाम करने की साजिश करार दिया है.
ADVERTISEMENT

इन्फ्लुएंसर और पूर्व मॉडल हर्षा रिछारिया
सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और पूर्व मॉडल हर्षा रिछारिया एक बार फिर सुर्खियों में हैं. महाकुंभ के दौरान 'खूबसूरत साध्वी' के नाम से वायरल हुई हर्षा ने अब औपचारिक रूप से सन्यास ग्रहण कर लिया है. उज्जैन के शिप्रा तट पर उन्होंने सन्यासी परंपरा के अनुसार अपना स्वयं का पिंडदान और तर्पण किया, जिसके बाद वे अब 'साध्वी हर्षानंद गिरी' के नाम से जानी जाएंगी. हालांकि, उनके इस कदम पर संत समाज ने कड़ा ऐतराज जताया है.