हाटपीपल्या सीट बनी कांग्रेस का सिरदर्द, सज्जन वर्मा के टिकट घोषित करने के बाद समर्थक नाराज
Dewas News: पिछले दिनाें साेनकच्छ में हुए एक कार्यक्रम में पूर्व मंत्री सज्जनसिंह वर्मा ने हाटपिपल्या विधानसभा के लिए उम्मीदवार की खुले मंच से घाेषणा कर दी थी. उसके बाद से ही इस विधानसभा में दावेदारी करने वाले और उनके समर्थक विराेध कर रहे हैं. रविवार काे यह विराेध एक बार फिर शहर और जिला […]
ADVERTISEMENT

Dewas News: पिछले दिनाें साेनकच्छ में हुए एक कार्यक्रम में पूर्व मंत्री सज्जनसिंह वर्मा ने हाटपिपल्या विधानसभा के लिए उम्मीदवार की खुले मंच से घाेषणा कर दी थी. उसके बाद से ही इस विधानसभा में दावेदारी करने वाले और उनके समर्थक विराेध कर रहे हैं. रविवार काे यह विराेध एक बार फिर शहर और जिला कांग्रेस की शहर की एक निजी हाेटल में हुई बैठक के दौरान देखने काे मिला है.
दरअसल कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक के बाद समन्वय समिति की बैठक हुई थी. जिसमें जिन नेताओं के नाम थे, उन्हे ही शामिल हाेना था. बैठक में आए जिले की 5 विधानसभा के लिए पर्यवेक्षक लाखनसिंह यादव (पूर्व मंत्री) और जिले के प्रभारी धर्मेंद्र सिंह चाैहान से हाटपिपल्या विधानसभा से दावेदारी कर रहे विश्वजीतसिंह चाैहान मिलना चाहते थे.
पर्यवेक्षक और प्रभारी ने पहली बैठक में कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर ली थी. किंतु समन्वय समिति की बैठक में पदाधिकारियाें से चर्चा करना थी, जिनके नाम पहले से तय थे. विश्वजीत दाेनाें से बात करना चाहते थे, इसलिए शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनाेज राजानी से तीखी बहस करने लगे.
ये भी पढ़ें: क्या लाडली बहना योजना पर भारी पड़ेगा कांग्रेस का ये बड़ा दांव? कमलनाथ ने कर दिया खेल
हम चाैराहे-चाैराहे टिकट का मुद्दा उठाएंगे
विश्वजीत ने शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी से कहा मुझे दाेनाें से मिलना है, राजानी ने कहा एक बार बात हाे गई कि मिटिंग के बाद पर्यवेक्षक और प्रभारी मिलेंगे. बार-बार मीडिया के सामने मत कराे. मीडिया देख रही, यह क्या बात है. विश्वजीत ने कहा मैं भी संगठन का आदमी हूं, राजानी ने कहा, चलाे ऊपर संगठन में बात करना. मीडिया के सामने क्याें कह रहे हाे और राजानी चल दिए. इसके बाद विश्वजीत चाैहान के समर्थन हाेटल के बाहर धरने पर बैठकर नारेबाजी करने लगे. इसके बाद समर्थक कहने लगे कि हम चाैराहे-चाैराहे टिकट का मुद्दा उठाएंगे. शांत नहीं बैठेगे.
हमारा विरोध टिकट को लेकर नहीं बयान को लेकर
विश्वजीत ने कहा कि आज हम लाेग पर्यवेक्षक से मिलना चाहते थे. 29 अप्रैल काे पूर्व मंत्री का बयान आया था, कि हाटपिपल्या विधानसभा से कांग्रेस से चुनाव लड़ेंगे राजवीरसिंह बघेल, उसके बाद से विराेध चल रहा है. मैं हाटपिपल्या से स्थानीय दावेदार हूं, संगठन में सालाें से काम कर रहा हूं. हमारा विराेध टिकट काे लेकर नहीं था, आप संगठन की मिटिंग लेने आ रहे हैं, कार्यकर्ताओं से चर्चा करेंगे. हम बयान का विराेध कर रहे, नेता व पार्टी का विराेध नहीं है.
अभद्रता करने पर विश्वजीत को दिया नाेटिस
अभद्रता करने पर विश्वजीत सिंह चौहान को जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशाेक पेटल ने रविवार रात कारण बताओ नाेटिस जारी किया है. नाेटिस में उल्लेख किया है कि, जिले की बैठक में अभद्रतापूर्वक व्यवहार जाे आपने किया है. अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है. संगठन की अवहेलना की है. प्रभारी धर्मेंद्र चाैहान के निर्देशानुसार कारण बताओ नाेटिस दिया है. 7 दिन में अपना जवाब दें, अन्यथा आपके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.
ये भी पढ़ें: दिग्विजय सिंह ने बताए भाजपा के 3 गुट, कहा- भाजपा का उद्देश्य ‘धन सेवा’ है जन सेवा नहीं
