गर्लफ्रेंड के शव पर बैठकर पीता रहा शराब, साइको नहीं शातिर हत्यारा है... MBA छात्रा मर्डर मामले में पुलिस का बड़ा खुलासा

MBA Student Murder Case: इंदौर में MBA छात्रा की नृशंस हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी पीयूष को मानसिक रूप से स्वस्थ और शातिर अपराधी बताया है, जिसने हत्या के बाद शव के साथ हैवानियत की और मृतका को बदनाम करने की कोशिश की.

ADVERTISEMENT

इंदौर मर्डर
इंदौर मर्डर
google news

Indore MBA Student Murder Case: मध्य प्रदेश के इंदौर में एमबीए (MBA) छात्रा की नृशंस हत्या के मामले में हर दिन रोंगटे खड़े कर देने वाले खुलासे हो रहे हैं. आरोपी पीयूष, जिसने अपनी ही दोस्त की जान ले ली, अब पुलिस की गिरफ्त में है. जांच के दौरान पुलिस ने स्पष्ट किया है कि पीयूष किसी भी तरह की मानसिक बीमारी (साइको) से ग्रस्त नहीं है, बल्कि वह एक शातिर अपराधी की तरह व्यवहार कर रहा है.