दलित महिला सरपंच की चुनाव में मदद करना युवक को पड़ा भारी, विरोधियों ने कर डाली सरेआम हत्या

Guna News:  रनावदा थाना क्षेत्र के बरोदिया गांव के पास लक्ष्मीनारायण यादव नाम के युवक की बेरहमी से हत्या का मामला सामने आया है. लक्ष्मीनारायण यादव (28) एक शादी समारोह से घर वापस लौट रहा था, तभी रात 10 बजे बदमाशों ने लक्ष्मीनारायण पर लाठी और फरसे से जानलेवा हमला कर दिया. हमले में घायल […]

ADVERTISEMENT

Helping a Dalit woman Sarpanch in the election cost the youth dearly, the opponents murdered her in public
Helping a Dalit woman Sarpanch in the election cost the youth dearly, the opponents murdered her in public
google news

Guna News: रनावदा थाना क्षेत्र के बरोदिया गांव के पास लक्ष्मीनारायण यादव नाम के युवक की बेरहमी से हत्या का मामला सामने आया है. लक्ष्मीनारायण यादव (28) एक शादी समारोह से घर वापस लौट रहा था, तभी रात 10 बजे बदमाशों ने लक्ष्मीनारायण पर लाठी और फरसे से जानलेवा हमला कर दिया. हमले में घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. पीड़ित परिजनों ने आरोपियों के घर बुलडोजर चलाने की मांग की है. गुस्साए परिजन और समाज के लोगों ने अस्पताल में हंगामा कर दिया. बस में तोड़फोड़ करने पर पुलिस ने लाठीचार्ज भी किया.