होली पर चढ़ा लोकसभा चुनाव का रंग, मार्केट में आ गई अब "मोदी पिचकारी", क्या कांग्रेस को होने लगी जलन
मार्केट में बीजेपी के कमल निशान और पीएम नरेंद्र मोदी के फोटो वाली पिचकारी आई है. लोगों में इस राजनीतिक पिचकारी को लेकर काफी उत्साह है तो वहीं कांग्रेस ने इसे लेकर बीजेपी पर निशाना साधा है.
ADVERTISEMENT

Modi Pichkari
Loksabha election 2024: त्योहार के सीजन में चुनावी तड़के का रंग अगर देखना है तो होली के रंग में इस बार ग्वालियर में नजर आने वाला है, क्योंकि इस बार मार्केट में आई मोदी की बीजेपी वाली पिचकारी से शहर की सड़कों पर रंग बरसने वाला है. ऐसे में सवाल खड़े होते हैं कि क्या मतदाता भी इस रंग में भीगे हुए नजर आएंगे. ग्वालियर शहर की दुकानों में सजी हुई मोदी की तस्वीर वाली भाजपा की इन पिचकरियां की चर्चा पूरे मार्केट में है.