केपी यादव से किया वादा निभाएंगे शाह? सिंधिया की राज्यसभा सीट पर KP की दावेदारी कितनी मजबूत?

Rajya Sabha By Election: राज्यसभा सीटों पर चुनावों के ऐलान के बाद एक बार फिर मध्य प्रदेश में केपी यादव को लेकर चर्चाएं तेज हो चली हैं. चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद सवाल उठ रहा है कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) मध्य प्रदेश के कोटे से किसे राज्यसभा भेजती है. आइये जानते हैं...

ADVERTISEMENT

केपी यादव से किया वादा निभाएंगे शाह?
केपी यादव से किया वादा निभाएंगे शाह?
Google CTA
▌

न्यूज़ हाइलाइट्स

point

सिंधिया के लोकसभा जाने के बाद खाली हुई है राज्यसभा सीट

point

निर्वाचन आयोग ने राज्यसभा सीट पर कर दिया है चुनाव का ऐलान

Madhya Pradesh Rajya Sabha Elections: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (jyotiraditya sindhiya) के राज्यसभा (Rajyasabha) से इस्तीफा देने के बाद राज्यसभा की एक सीट खाली हो गई थी. जिस पर अब निर्वाचन आयोग (election commission of india) जल्द ही चुनाव कराने वाला है. चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद सवाल उठ रहा है कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) मध्य प्रदेश के कोटे से किसे राज्यसभा भेजती है. इस रेस में कई सारे नाम इस समय चल रहे हैं. लेकिन, दांव किस नाम पर लगेगा? ये बड़ा सवाल है. आइये इस सवाल को समझने की कोशिश करते हैं.